बद्दी (सोलन)। नालागढ़ पुलिस ने रामशहर मार्ग पर गांव सेरी के पास एक महिंद्रा थार की तलाशी के दौरान 2.27 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पुलिस ने शिमला के हार्दिक सूरी, नेरवा के अंचन चौहान, दिग्गल के लव और आशीष के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आगामी जांच जारी है।
मानपुरा पुलिस ने टेंपो से पकड़ा 7.714 किलोग्राम चूरा पोस्त
बद्दी (सोलन)। मानपुरा चौक पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक टेंपो को रोका और तलाशी में 7.714 किलोग्राम चूरा पोस्त बरामद किया। आरोपी नालागढ़ के पलासड़ा निवासी यशविंद्र सिंह उर्फ मनु को गिरफ्तार किया गया। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत मानपुरा थाने में कार्रवाई दर्ज की गई। एएसपी अशोक वर्मा ने पुष्टि की।