फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: अर्की में चिल्ड्रन साइंस प्रतियोगिता आज, 92 स्कूलों के 484 बच्चे दिखाएंगे प्रतिभा

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों का जिलास्तर के लिए होगा चयन
विज्ञापन

जिलास्तर पर प्रतियोगिता का 15 से 17 अक्तूबर तक
जिले भर के सभी निजी और सरकारी स्कूलों के बच्चे लेंगे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय अर्की में शुक्रवार को उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद हिमाचल प्रदेश (हिमकोस्ट) की ओर से आयोजित सम्मेलन में अर्की खंड के 92 सरकारी और निजी स्कूलों के 484 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। नन्हे वैज्ञानिक विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी वैज्ञानिक सोच और नवाचार का प्रदर्शन करेंगे।
जिला विज्ञान पर्यवेक्षक अमरीष शर्मा ने बताया कि सम्मेलन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक दिवसीय आयोजन में साइंस क्विज, साइंस मॉडल प्रदर्शनी, मैथमेटिक्स ओलंपियाड और साइंटिफिक एक्टिविटी कॉर्नर का आयोजन होगा। प्रतियोगिताएं कनिष्ठ और वरिष्ठ वर्ग में होंगी। खंड स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का चयन जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला स्तरीय बाल विज्ञान सम्मेलन 15 से 17 अक्तूबर तक होगा। इसमें सोलन जिले के सभी खंडों से चयनित सरकारी और निजी स्कूलों के विद्यार्थी भाग लेंगे। जिला स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया जाएगा। शिक्षा उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा रीता गुप्ता ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्य विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि और तार्किक सोच विकसित करने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की वैज्ञानिक प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना है। अर्की में सम्मेलन का शुभारंभ विधायक संजय अवस्थी करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें