फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: चम्मच और फ्रॉग रेस में बच्चों ने लिया भाग

Wed, 15 Nov 2023 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिवसीय बसाल मेले का शुभारंभ, आज होगा दंगल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के साथ लगते बसाल में दो दिवसीय बिजेश्वर देवता मेले का बुधवार को शुभारंभ हुआ। मेले में पहले दिन स्कूली बच्चों व बड़ों की विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताएं कराई गईं। बच्चों के लिए चम्मच रेस, फ्रॉग रेस और बड़ों के लिए कबड्डी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें महिला वर्ग की टीमें भी भाग ले रही हैं। प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले वीरवार को होंगे। विजेताओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं वीरवार को मेले में विशाल दंगल का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हिमाचल समेत बाहरी राज्यों के पहलवान हिस्सा लेंगे। मेला कमेटी बसाल के सदस्य मोहन शर्मा ने बताया कि बसाल मेला पुरातन काल से चलता आया है, राजाओं के समय से इस मेले को यहां पर मनाया जा रहा है। मेला करवाने का मुख्य उद्देश्य यह भी है कि युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति को समझ सके और उसे आगे बढ़ा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें