राजकीय प्राथमिक स्कूल गरलोह के बच्चे जल संरक्षण पर जागरूकता रैली निकालते हुए। संवाद
गरलोग स्कूल में ग्रामीण जलागम समिति के सहयोग से हुआ कार्यक्रम
संवाद न्यू एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अंबुजा फाउंडेशन व ग्रामीण जलागम समिति मितियां की ओर से प्राथमिक स्कूल गरलोह के बच्चों ने जल संकल्प रैली आयोजन किया। बच्चों ने रैली स्कूल से गांव तक निकाली। इस दौरान बच्चों ने लोगों को जल के संरक्षण के बारे में जानकारी दी। अंबुजा फाउंडेशन की ओर से अजय शर्मा ने बच्चों को जल का महत्व व उसके संरक्षण के बारे में बताया गया।
उन्होंने बताया कि अंबुजा फाउंडेशन की ओर से 22 फरवरी से 22 मार्च तक जल संकल्प दिवस मनाया जा रहा है। इसकी शुरुआत गरलोह गांव से की गई। जल संरक्षण व भूमि जल स्तर को बढ़ावा देने के लिए अंबुजा फाउंडेशन व ग्रामीण जलागम समिति मितियां की ओर से अनेकों कार्य नाबार्ड के सहयोग से मितियां क्षेत्र में करवाए जा रहे हैं। इस अवसर पर अबुजा फाउंडेशन की तरफ से नितिन धीमान, ग्रामीण जलागम समिति की प्रधान सुनीता देवी, सदस्य गीतो देवी, किशन लाल , राजकीय प्राथमिक पाठशाला गरलोह के प्रभारी अमर सिंह, पूर्ण सिंह, लखविंदर सिंह, सुनीता देवी, निर्मला देवी, रामकली, हीना देवी उपस्थित रहे।