फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्मार्ट होंगी चामियां स्कूल की कक्षाएं, स्वर्ण जयंति उत्कृष्ट स्कूल के लिए हुआ चयन

Fri, 23 Dec 2022 03:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, धर्मपुर (सोलन)

सार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ब्लॉक धर्मपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामियां को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ठ स्कूल की सूची में शामिल किया गया है। 
विज्ञापन
राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामियां। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में ब्लॉक धर्मपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चामियां को स्वर्ण जयंती उत्कृष्ठ स्कूल की सूची में शामिल किया गया है। इसके तहत अब स्कूल प्रशासन को 44 लाख रुपये की धनराशि विकास कार्य के लिए मिलेगी। शिक्षा विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। इसके अनुसार स्कूल में 12 प्रकार के कार्य होंगे। इसके लिए किसी भी सिविल विभाग से जिन कार्य को किया जाना है, उसका एस्टीमेट लिया जाएगा।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों का स्तर और उनमें सुविधाएं बढ़ाने के मकसद से शुरू की गई स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट विद्यालय योजना में चामियां स्कूल को शामिल किया गया है। योजना में स्कूल के ढांचागत और अन्य विकास कार्य किए जाएंगे। स्थानीय विधायक की संस्तुति के बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर उपनिदेशक उच्च शिक्षा ने स्कूलों की सूची निदेशालय को भेजी गई थी। उत्कृष्ठ स्कूलों का चयन तय छात्रों की संख्या, स्कूल की लोकेशन सहित तय मानकों को ध्यान में रखकर किया जाता है।

इसमें स्कूल भवन निर्माण, शौचालय निर्माण, लैब, खेल सुविधा, लाइब्रेरी, आईटी लैब और स्मार्ट क्लास रूम बनाए जाते हैं। इस कार्य को करवाने के लिए स्कूल समिति, क्षेत्र की पंचायत प्रतिनिधि समेत स्कूल शिक्षकों की एक कमेटी तैयार की जाएगी। यह कमेटी स्कूल में किए जाने वाले कार्यो का प्रस्ताव तैयार कर शिक्षा विभाग को सौंपेगी। पिछले वर्ष जिले के विधानसभा क्षेत्र अर्की क्षेत्र से राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मांगल, सोलन से रावामापा स्कूल कंडाघाट, कसौली से परवाणू स्कूल, नालागढ़ से दभोटा और दून विधानसभा मानपुरा स्कूलों को शामिल किया गया था। चामियां स्कूल के प्रधानाचार्य डॉ. एसके शर्मा ने बताया की चामियां स्कूल को सरकार ने स्वर्ण जयंती उत्कृष्ट योजना के तहत शामिल किया है। इससे स्कूल परिसर का विकास किया जाएगा। उच्च शिक्षा उपनिदेशक सोलन, डॉ. जगदीश नेगी ने कहा कि सरकार से मिलने वाली राशि को स्कूल के ढांचागत विकास पर खर्च किया जाएगा। इसके लिए एक कमेटी का गठन भी किया जाएगा। यह कमेटी स्कूल के विकास कार्यों को करवाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें