फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सफाई व बिना लाइसेंस के चार दुकानदारों से काटे चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग ने की कार्रवाई, अगस्त में किया था दुकानों का निरीक्षण
विज्ञापन

इमली का सैंपल मिस ब्रांडेड होने पर भी लगाया जुर्माना
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर की दुकानों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दबिश दी। इस दौरान बिना लाइसेंस व सफाई व्यवस्था न होने पर चार दुकानदारों के चालान किए गए। विभाग की ओर से चारों दुकानदारों से 39 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अगस्त में खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से दुकानों का औचक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान दो दुकानों में सफाई नहीं थी, जबकि एक अन्य दुकानदार के पास न तो लाइसेंस था और न ही दुकान में स्वच्छता व्यवस्था थी। एक दुकानदार का इमली का सैंपल फेल हो गया था। इन सभी मामलों में विभाग ने दुकानदारों को नोटिस भेजा था। वीरवार को मामलों में सुनवाई की गई और चालान किए। सुनवाई के दौरान विभाग की ओर से सफाई व लाइसेंस न होने पर दो दुकानों के 10,000 रुपये का चालान किया है। वहीं, इमली का सैंपल मिस ब्रांडेड निकलने पर 15,000 रुपये का चालान किया है। वहीं, पुराने बस स्टैंड के पास चाट भंडार में सफाई न होने पर 14,000 रुपये का विभाग ने चालान किया है। विभाग ने हिदायत दी है कि आगामी दिनों में फिर औचक निरीक्षण किया जाएगा। अगर हालात सुधरती नहीं है तो विभाग की टीम कार्रवाई करेगी। गौर रहे कि विभाग की ओर से समय-समय पर दुकानों का निरीक्षण किया जाता है। इस दौरान दुकानों में सफाई व्यवस्था या नियमों की पूर्ण रूप से पालना नहीं होती है तो विभाग की ओर से कार्रवाई की जाती है। साथ ही विभाग की ओर से चालान किए जाते हैं। नोटिस के बाद मामलों में सुनवाई होने पर चालान की कंपाउंडिंग की जाती है। वीरवार को नगर निगम और जिला खाद्य सुरक्षा विभाग के कार्यालय में मामलों की सुनवाई की गई।
विज्ञापन


कोट
शहर में दुकानों में सफाई व्यवस्था व नियमों की अवहेलना करने वालों के चालान किए गए थे। वीरवार को मामलों को निपटाया गया। सुनवाई के दौरान 39 हजार रुपये जुर्माना राशि वसूली गई है। आगामी दिनों में भी यह कार्रवाई नियमानुसार जारी रहेगी।
विज्ञापन

-डॉ. अतुल कायस्थ
सहायक आयुक्त, जिला खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें