धुंदन स्कूल में करवाचौथ पर्व पर महेंदी प्रतियोगिता के दौरान। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
धुंदन स्कूल में करवाचौथ पर प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय धुंदन में प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर की अध्यक्षता में महिलाओं के पवित्र त्योहार करवाचौथ के शुभ अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अंतर-सदन मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, इसमें विद्यालय के चारों सदन बाड़ेश्वर, कलाम, लक्ष्मीबाई और सतलुज के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सतलुज व लक्ष्मीबाई सदन ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि बाड़ेश्वर और कलाम सदन ने द्वितीय स्थान हासिल किया।प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों के रचनात्मक एवं सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत उपयोगी होती हैं। उन्होंने सभी महिला कर्मचारियों को करवाचौथ पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।
धुंदन स्कूल में करवाचौथ पर्व पर महेंदी प्रतियोगिता के दौरान। स्रोत: स्कूल प्रबंधन