नालागढ़ में जूनियर व सब जूनियर प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ।
- फोटो : SOLAN
नालागढ़ (सोलन)। राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर वुशु प्रतियोगिता में प्रांजल और चैतन्य ने गोल्ड मेडल जीता। जबकि तुषार और मयंक राणा ने कांस्य पदक जीता है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने पर सोलन जिले के सात विद्यार्थियों का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
वुशु की राज्य स्तरीय सब जूनियर और जूनियर प्रतियोगिता मंडी का कंसा चौक में हुई। इसमें सोलन जिले के 36 किलो वर्ग में चैतन्य और 45 किलो वर्ग में प्रांजल ने गोल्ड मेडल जीता। वहीं, तुषार ठाकुर और मयंक राणा ने कांस्य पदक जीता। एसोसिएशन के अध्यक्ष आनंद ठाकुर ने बताया कि सब जूनियर में चैतन्य, प्रांजल ठाकुर, अंचित राणा, युवराज ठाकुर, जूनियर में सुखप्रीत सिंह, करणदीप सिंह, करण दीप का चयन राष्ट्र स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों का नालागढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। एसोसिएशन के वाइस चेयरमैन हरदेव सैनी, कोषाध्यक्ष श्याम लाल ठाकुर, उप प्रधान विक्रम राणा ने बच्चों को राष्ट्र स्तर की प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए शुभकामना दी।