नालागढ़ की चिकनी नदी से पानी के सैंपल लेते हुए प्रदूषण बोर्ड की टीम। संवाद
- फोटो : SOLAN
बद्दी(सोलन)। बद्दी की ढांग निहली पंचायत में किसानों के खेत में झाग वाला पानी आने पर प्रदूषण बोर्ड ने तीन स्थानों से पानी के सैंपल लेकर जांच के लिए भेज दिए है। रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के अनुसार ढांग निहली पंचायत के ऊपरली ढांग में सोमवार को जब किसान खेत में पानी लगाने लगा तो पानी के साथ काफी मात्रा झाग निकलनी शुरू हो गई। इसकी सूचना किसानों ने प्रदूषण बोर्ड के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही बोर्ड की टीम जेई अभय गुप्ता के नेतृत्व में पहुंची। टीम ने खेत से पानी के सैंपल लिए, वहीं ट्यूबवेल के साथ लगती चिकनी खड्ड और कंगनवाल में पानी के सैंपल भरे। जेई अभय गुप्ता ने बताया कि सैंपल की जांच रिपोर्ट के आधार पर छानबीन की जाएगी। इस मौके पर किसान सदा राम, महिंद्र सिंह, साध राम, हिम्मत सिंह, राम दयाल भी मौके पर मौजूद रहे।