फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह में कोविड नियमों तोड़े, 4 लोगों पर मुकदमे

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बीबीएन में शादी समारोह के दौरान कोविड नियमों का उल्लंघन करने पर चार मामले दर्ज किए गए हैं। इन समारोहों में 50 से अधिक लोग बिना मास्क के इकट्ठा थे और सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। बुधवार देर शाम नालागढ़ के तहसीलदार ऋषभ शर्मा की अगुवाई में नालागढ़ के एक होटल में चल रहे शादी समारोह में टीम ने दबिश दी तो करीब ढाई सौ लोग शामिल थे।
विज्ञापन

पूछताछ पर पता चला की दिवांशु शर्मा पुत्र नरेश शर्मा निवासी गांव शाहपुर और राघव शर्मा पुत्र अरुण कुमार शर्मा निवासी फेस-3 बद्दी की शादी है। इन पर मामला दर्ज किया गया। दूसरा मामला हरिपुर संडोली के भाग सिंह के खिलाफ हुआ। इस शादी में डेढ़ सौ लोग शामिल हुए थे और बिना मास्क व सोशल डिस्टेसिंग का उल्लंघन किया गया। पुलिस ने इनके खिलाफ मामला दर्ज किया।
तीसरा मामला हरिपुर संडोली के रामेश्वर के खिलाफ हुआ। शादी में करीब 90 लोग शामिल थे। किसी ने भी मास्क का प्रयोग और सामाजिक दूरी नहीं अपनाई थी। चौथा मामला बरोटीवाला के दून पब्लिक स्कूल में गोपाल सिंह नेगी के बेटे की शादी में हुआ। यहां पर समारोह में 130 लोग एकत्रित हुए। यहां पर पर कोविड नियमों का पालन नहीं हुआ। बरोटीवाला पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। एसपी रोहित मालपानी ने चारों मामले दर्ज होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें