Coronavirus economic impact concept image
- फोटो : Feydzhet Shabanov - stock.adobe.
नालागढ़(सोलन)। एसडीएम महेंद्र पाल गुर्जर ने उपमंडल के सभी पंचायत सचिवों और पटवारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में आयोजित कार्यक्रमों में प्रशासनिक अनुमति और कोविड-19 निर्देशों के पालन को लेकर सतर्क रहने के आदेश दिए हैं। दोषी व्यक्ति के खिलाफ तहसीलदार को सूचना दें। सभी पटवारी और सचिव इन आदेशों को गंभीरता से लें वरना आदेशों की अवहेलना पर पटवारी और पंचायत सचिव की जवाबदेही होगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस वैश्विक महामारी से निपटने के लिए सरकार और प्रशासन का हर संभव सहयोग करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस से बचाव और इसकी रोकथाम के लिए उपमंडल प्रशासन नियमित कदम उठा रहा है। क्षेत्र में आयोजित किए जा रहे शादी विवाह सहित किसी भी सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम में हिमाचल सरकार के दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन किया जा रहा है। किसी भी आयोजन में प्रशासनिक अनुमति, व्यक्तियों की संख्या, मास्क का प्रयोग और व्यक्तिगत दूरी जैसे नियमों की कड़ाई से पालन किया जा रहा है।