फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: खाई में गिरी कार<bha>;</bha> युवती की मौत, माता-पिता समेत चार गंभीर

विज्ञापन
चायल के दोची में हुई दुर्घटना के बाद गाड़ी की हालत। स्रोत : जागरूक पाठक
विज्ञापन
कंडाघाट-चायल मार्ग पर दोची के समीप पेश आया हादसा
विज्ञापन

घायलों को आईजीएमसी शिमला किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। सोलन जिले में रफ्तार और सर्पिली सड़कों का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। कंडाघाट-चायल मार्ग पर मंगलवार सुबह एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां दोची के समीप एक कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 23 वर्षीय एक युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता समेत परिवार के चार अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खाई में गिरने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह एक परिवार कार में सवार होकर चायल से सोलन की ओर जा रहा था। जैसे वे दोची के पास पहुंचे, चालक ने कार से अचानक नियंत्रण खो दिया। गाड़ी सड़क से नीचे उतरी और सीधे गहरी खाई में जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचित किया।
कड़ी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
स्थानीय ग्रामीणों और पुलिस टीम ने खाई में उतरकर कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकाला। हादसे में तोता राम, कौशल्या, सुनीता और निर्मला (निवासी चायल कोटी) को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, तोता राम की 23 वर्षीय बेटी पूजा ने घावों के ताव न सहते हुए मौके पर ही दम तोड़ दिया। 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत कंडाघाट अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत को देखते हुए आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


मामला दर्ज कर जांच शुरू
कोट
शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सोलन अस्पताल भेज दिया गया है। कंडाघाट पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

टीएसडी वर्मा,एसपी सोलन

कल जंगेशु में भी सड़क हादसे में चंडीगढ़ के युवक की गई थी जान
सोलन जिले में लगातार दूसरे दिन यह दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले बीते सोमवार को भी कसौली के जंगेशु में एक कार गहरी खाई में जा गिरी थी। उस हादसे में चंडीगढ़ के रहने वाले एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। घायलों का इलाज फिलहाल पीजीआई चंडीगढ़ में चल रहा है। लगातार हो रहे इन हादसों से पहाड़ी रास्तों पर सफर को लेकर चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें