फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: स्वराज माजरा में 16 बच्चों व 8 गर्भवती महिलाओं का किया टीकाकरण

विज्ञापन
बद्दी के स्वराज माजरा में नियमित टीकारण के लिए लोगों को प्रेरित करते हुए संस्था के  प्रतिनिधि-
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बद्दी (सोलन)। बद्दी के स्वराज माजरा में नियमित टीकाकरण कार्यक्रम सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में क्षेत्र के बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं को आवश्यक टीके लगाए गए तथा उन्हें स्वास्थ्य संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। सत्र के दौरान कुल 16 बच्चों एवं 8 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण किया गया। टीकाकरण कार्य स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से सुचारू रूप से संपन्न हुआ। इस अवसर पर आईआरजी संस्था की स्वास्थ्य कार्यकर्ता उपस्थित रहीं, जिन्होंने लाभार्थियों को सहयोग एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता प्रदान की। सत्र के दौरान उपस्थित माताओं को समय पर टीकाकरण के महत्व, बच्चों को संक्रामक बीमारियों से बचाने में टीकों की भूमिका और गर्भावस्था के दौरान लगाए जाने वाले आवश्यक टीकों की जानकारी दी गई। साथ ही नियमित स्वास्थ्य जांच, पोषण, स्वच्छता एवं सुरक्षित मातृत्व के प्रति भी जागरूक किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें