फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कुमारहट्टी बाईपास वाया रबौण होकर चलेंगी बसें

Thu, 20 Oct 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो, सोलन
विज्ञापन
शिमला और चंडीगढ़ की ओर से आने-जाने वाले ट्रक, ट्राला, टिप्पर, टाटा-407 जैसे सभी तरह के भारी वाहन और लंबी दूरी की सभी बसें अब कुमारहट्टी बाईपास वाया रबौण होकर चलेंगी। - फोटो : demo pic
विज्ञापन
शिमला और चंडीगढ़ की ओर से आने-जाने वाले ट्रक, ट्राला, टिप्पर, टाटा-407 जैसे सभी तरह के भारी वाहन और लंबी दूरी की सभी बसें अब कुमारहट्टी बाईपास वाया रबौण होकर चलेंगी।  हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम के पाइनवुड होटल में रुकने वाली बसों को इन निर्देशों से छूट प्रदान की है। डीसी राकेश कंवर ने सोलन शहर तथा आसपास के क्षेत्रों में यातायात नियंत्रण के दृष्टिगत विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए हैं। यह निर्देश मोटर वाहन अधिनियम की धारा-115 के तहत प्रदत्त शक्तियों के अनुरूप जारी किए हैं। यह निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
विज्ञापन


जिला दंडाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग बीएंडआर, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिशासी अभियंता एवं नगर परिषद सोलन के कार्यकारी अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि इस संबंध में आम जनता के सूचनार्थ उचित स्थानों पर सूचना पट्ट स्थापित किए जाएं। पुलिस विभाग को भी निर्देशों की अनुपालना के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के चालान काटे जाएंगे।

शहर में यह होगा इन आउट का टाइम
ट्रक, ट्राला, टिप्पर, टाटा-407 जैसे सभी प्रकार के भारी वाहन सुबह 8.00 से 11.30 बजे तक और शाम 4.00 से 7.00 बजे तक सपरून चौक से राजगढ़ मार्ग तथा सुबह 8.00 से 11.00 बजे तक और शाम 4.00 से 6.30 बजे तक कोटलानाला से सपरून चौक तक चलने पर प्रतिबंध रहेगा। जिला दंडाधिकारी ने निर्देश दिए हैं कि एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन तथा आपातकालीन सेवा वाहनों पर यह दिशानिर्देश लागू नहीं होंगे।
विज्ञापन


शांडिल का सोलन दौरा आज
सोलन। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल सोलन के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। 20 अक्तूबर को कंडाघाट उपमंडल के बशील में सामाजिक समारोह में भाग लेंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री 21 अक्तूबर को सोलन के धर्मपुर में पाइनग्रोव विद्यालय के रजत जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें