फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कुमारहट्टी में बस स्टॉप और पार्किंग स्थल चिह्नित

Thu, 29 Oct 2026 12:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
कुमारहटी मे एएसपी सोलन व चेवा पंचायत के प्रधान रमेश चौहान बस स्टाप का स्थान चयनित करते I: संवाद
विज्ञापन
नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों पर होगी कानूनी कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। कुमारहट्टी में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने के लिए नए बस स्टॉप और पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं। चेवा पंचायत के प्रधान रमेश चौहान ने स्थानीय कारोबारियों से विचार-विमर्श और उनके सुझावों के आधार पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष शर्मा के साथ इन स्थानों का चयन किया।
योजना के तहत वाहनों की पार्किंग के लिए फ्लाईओवर के नीचे जगह निर्धारित की गई है। वहीं, बसों के ठहराव के लिए दो स्थान चिह्नित किए गए हैं। सोलन की ओर से आने वाली बसें कुमारहट्टी गुरुद्वारे के नीचे रुकेंगी, जबकि धर्मपुर, कसौली, कालका और चंडीगढ़ की ओर से आने वाली बसों के लिए वर्षाशालिका के पास बस स्टॉप निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

इन स्थानों के संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी की जाएगी। पंचायत प्रधान रमेश चौहान ने बताया कि पंचायत की ओर से इसी सप्ताह बस स्टॉप के बोर्ड लगा दिए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे या बाजार में लंबे समय तक वाहन खड़े करने की अनुमति नहीं होगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अधिसूचना जारी होने के बाद नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। नई व्यवस्था लागू होने से कुमारहट्टी बाजार में यातायात सुचारू होने और वाहनों की आवाजाही बेहतर होने की उम्मीद है। इस अवसर पर धर्मपुर थाना प्रभारी दलीप सिंह तोमर, वार्ड सदस्य ललित कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें