फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षित समाज से ही विकसित समाज का निर्माण संभव : अवस्थी

विज्ञापन
दाड़लाघाट के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण सम
विज्ञापन
सीपीएस ने नवाजे विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहने वाले मेधावी
विज्ञापन

सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट ने मनाया वार्षिक समारोह
संवाद न्यूज जऐंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। सरस्वती विद्या मंदिर दाड़लाघाट ने अपना वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया। समारोह में मुख्य संसदीय सचिव सीपीएस संजय अवस्थी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम में शिक्षा समिति के प्रांत अधिकारी दिला राम चौहान मुख्य वक्ता रहे।
मुख्यातिथि ने कार्यक्रम का आगाज मां सरस्वती के सामने दीप जलाकर किया। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने विद्यार्थियों और विद्यालय प्रबंधन को समारोह आयोजित करने पर बधाई दी। विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि शिक्षित समाज से ही विकसित समाज का निर्माण संभव है। कहा कि शिक्षा का सामंजस्य जब संस्कार के साथ होता है तभी बच्चे आदर्श नागरिक बनते हैं। इस दिशा में अभिभावकों और अध्यापकों को अपना कर्तव्य निभाना होगा। इससे पूर्व विद्यालय के प्रधानाचार्य गीता राम ठाकुर ने विद्यालय की गतिविधियों को लेकर वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीपीएस संजय अवस्थी ने विद्यालय के शैक्षणिक उत्कृष्ट प्रदर्शन, विभिन्न जिला व जोनल स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया। उन्होंने जिला स्तरीय साइंस फेट में भाग लेेने वाले कार्तिक सेन, नेहा राठौर, हर्षित बरवाल व खेलकूद प्रतियोगिता में सुहानी, पलक, तृषा, हृदयानशी, दीक्षति, आयुष व राष्ट्रीय स्तर की कंचन को सम्मानित किया। उन्होंने सरस्वती विद्या मंदिर के विद्यार्थियों के लिए अपनी ऐच्छिक निधि से 2100 रुपये और स्कूल प्रबंधन समिति के लिए 21,000 रुपये की राशि देने की घोषणा की। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष अर्की कांग्रेस सतीश कश्यप, पंचायत समिति कुनिहार की अध्यक्षा सोमा कौंडल, एसीएफ के कार्यक्रम प्रबंधक भूपेंद्र गांधी, जगदीश ठाकुर, वेदप्रकाश शुक्ला, पूर्व उपप्रधान लेखराज चंदेल, जय चंद चंदेल, अरुण शुक्ला, कमलकांत चंदेल, कुलदीप चंदेल, तिलक गौतम, रोशन ठाकुर, विद्या सागर ठाकुर, जय सिंह ठाकुर, मेहर चंद ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।

दाड़लाघाट के सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक पुरस्कार वितरण सम

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें