फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: ट्रक से बोलेरो टकराई, किन्नौर के युवक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
परवाणू-सोलन फोरलेन पर आंजी-रबौण के समीप टक्कर से क्षतिग्रस्त गाड़ी। संवाद
विज्ञापन
किन्नौर से परवाणू जा रही थी गाड़ी, चार लोग थे सवार
विज्ञापन

फोरलेन पर आंजी-रबौण के पास हादसा
तेज रफ्तार में चालक ने खोया नियंत्रण, पीछे से ट्रक में मारी टक्कर
108 एंबुलेंस से घायलों को पहुंचाया अस्पताल
पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच की शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। परवाणू-सोलन फोरलेन पर आंजी-रबौण में दर्दनाक सड़क हादसे हो गया। इसमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बोलेरो के सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराने के कारण हुआ। पुलिस ने लापरवाही का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हादसा उस समय हुआ, जब बोलेरो किन्नौर से परवाणू की ओर जा रही थी। गाड़ी में चार लोग सवार थे। जैसे ही गाड़ी आंजी और रबौण के बीच पहुंची चालक ने अचानक नियंत्रण खो दिया और गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से पीछे से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के तुरंत बाद घायलों को 108 एंबुलेंस से क्षेत्रीय अस्पताल सोलन पहुंचाया गया।
विज्ञापन

अस्पताल में चिकित्सकों ने 32 वर्षीय सुनील कुमार पुत्र रतन दास निवासी निचार, जिला किन्नौर को मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में घायल दूसरे व्यक्ति की पहचान नरेंद्र निवासी निचार, किन्नौर के रूप में हुई है, जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन

एएसपी सोलन राजकुमार ने बताया कि सपरून पुलिस चौकी को सूचना मिलते ही टीम ने अस्पताल और घटनास्थल का मुआयना किया। प्रारंभिक जांच में दुर्घटना का कारण तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही माना जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें