फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: छत से गिरे कामगार का शव पैतृक गांव रवाना

Sat, 18 Jul 2026 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले ही दिन काम पर आया था जिला बरेली का मृतक हिमांशु, नालागढ़ अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र मानपुरा के खेड़ा स्थित एक पैकेजिंग उद्योग की छत से गिरकर हुई कामगार की मौत के मामले में पुलिस ने शनिवार को नालागढ़ अस्पताल में परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया। इसके बाद परिजन शव को अंतिम संस्कार के लिए उत्तर प्रदेश के बरेली ले गए।
विज्ञापन

हादसे की सूचना मिलने के बाद मृतक हिमांशु के परिजन यूपी के बरेली से नालागढ़ पहुंचे। परिजनों के आने के बाद ही पुलिस ने शनिवार को नालागढ़ अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाया। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद वे शव को लेकर अपने पैतृक गांव रवाना हो गए। जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के जिला बरेली, तहसील आंवला के ओहलिया गांव का रहने वाला हिमांशु कंपनी में ठेकेदार के पास काम पर आया था। दुर्भाग्य से कंपनी में काम का उसका यह पहला ही दिन था। वह फैक्ट्री के शेड पर चढ़कर पुरानी शीटों को बदलने और रिपेयरिंग का कार्य कर रहा था। इसी दौरान अचानक पैर के नीचे से शीट टूट गई और वह सीधे नीचे आ गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया था। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि परिजनों के आने के बाद शनिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाकर उन्हें सौंप दिया गया है। परिजन मृतक का अंतिम संस्कार उत्तर प्रदेश स्थित अपने पैतृक गांव में करेंगे। पुलिस मामले में आगामी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें