फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पंचायत के विकास कार्यों की बनी रूपरेखा

Fri, 24 Jul 2026 11:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत पड़ग में पहली ग्राम सभा आयोजित
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। ग्राम पंचायत पड़ग में नवनियुक्त प्रधान मीरा देवी की अध्यक्षता में पहली ग्राम सभा का आयोजन किया गया। बैठक में उपप्रधान विक्रांत वर्मा, पंचायत सचिव, वार्ड सदस्यों तथा विभिन्न गांवों से आए करीब 150 ग्रामीणों ने भाग लिया। ग्राम सभा के दौरान पंचायत क्षेत्र में कराए जाने वाले विभिन्न विकास कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
विज्ञापन

बीबी रामजी के तहत सुरक्षा दीवार, गोशाला निर्माण, रास्तों व सड़कों के सुधारीकरण तथा पौधरोपण जैसे कार्यों के लिए कुल 200 सेल्फ पंचायत में डाले गए। बैठक में पंचायत को नशामुक्त और टीबी मुक्त बनाने के लिए जनसहभागिता पर विशेष जोर दिया गया। प्रधान मीरा देवी ने ग्रामीणों से पंचायत को स्वच्छ, स्वस्थ और नशामुक्त बनाने में सक्रिय सहयोग की अपील की। इस मौके पर आशा वर्कर, पंचायत प्रतिनिधि एवं भारी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में प्रधान मीरा देवी ने ग्राम सभा में उपस्थिति दर्ज कराने और विकास कार्यों में सहयोग देने के लिए सभी ग्रामीणों का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें