फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू नप को मिला नया नेतृत्व, अध्यक्ष व उपाध्यक्ष ने ली शपथ

Fri, 24 Jul 2026 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
परवाणू नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह के दौरान एसडीएम कसौली महेन्द्र प्रताप अध् - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
एसडीएम कसौली ने दिलवाई, दोनों पदाधिकारियों को शपथ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू (सोलन)। नगर परिषद परवाणू को शुक्रवार को नया नेतृत्व मिल गया। नगर परिषद कार्यालय में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उपमंडलाधिकारी कसौली महेंद्र प्रताप ने ठाकुर दास शर्मा को नगर परिषद अध्यक्ष और मोहनलाल आजाद को उपाध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया।
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान नगर परिषद परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा और कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक मौजूद रहे। दोनों नेताओं का फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद का फैसला पर्ची (लॉटरी) के माध्यम से होने के कारण नगर परिषद में इस बार भाजपा और कांग्रेस दोनों की भागीदारी वाला नेतृत्व सामने आया है। अध्यक्ष पद भाजपा समर्थित के खाते में गया, जबकि उपाध्यक्ष पद कांग्रेस समर्थित को मिला है। इससे नगर परिषद में संतुलित नेतृत्व की तस्वीर उभरकर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि पिछले करीब दस वर्षों से नगर परिषद परवाणू में कांग्रेस का वर्चस्व रहा है। इस बार नगर परिषद चुनाव में भाजपा को बढ़त मिली, लेकिन अंतिम समीकरणों के बाद कांग्रेस भी नेतृत्व का हिस्सा बनने में सफल रही। ऐसे में अब दोनों दलों के बीच बेहतर समन्वय के साथ शहर के विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। शहरवासियों को नए नेतृत्व से आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, विकास परियोजनाओं में तेजी तथा नगर परिषद की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और बेहतर समन्वय की अपेक्षा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें