प्रतियोगिता। कुमारहट्टी स्थित राजा वीरभद्र खेल परिसर में हिमाचल जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता के मुकाबले सुबह 8:30 बजे शुरू होंगे।
मेला। नालागढ़ के लोधीमाजरा स्थित आयुष सब सेंटर में आयुष मेला सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
बैठक। डगशाई कैंट वेलफेयर सोसायटी की बैठक में बढ़ रहे टैक्स को लेकर चर्चा सुबह 10:00 बजे से शुरू होगी।
शिविर। नालागढ़ के थाथेवाल में अवस्थी आयुर्वेदिक मेडिकल कॉलेज की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर सुबह 10:00 बजे से शुरू होगा।
नोट :
क्षेत्रीय अस्पताल में आपातकालीन ड्यूटी
क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में आपातकालीन कक्ष में सुबह 9:00 बजे से डॉ. वीना संगल, अपराह्न 3:00 बजे से डॉ. विवेक शर्मा और नाइट ड्यूटी पर रात 9:00 बजे से मुकुल शर्मा मौजूद रहेंगे।