फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: पुलिस ने निजी स्कूल के बाहर लगाया नाका, कई नाबालिग वाहन चलाते धरे

विज्ञापन
बद्दी में बिना हेल्मेट के एक स्कूटी सवार का चालान करती पुलिस । संवाद
विज्ञापन
बरोटीवाला (सोलन)। बद्दी पुलिस ने हाउसिंग बोर्ड काॅलोनी में एक निजी स्कूल से बाहर आने वाले रास्ते में लगाकर दो दर्जन से अधिक नाबालिग स्कूली विद्यार्थियों को बिना हेलमेट वाहन चलाते पकड़ा। पुलिस ने इन विद्यार्थियों के पहले परिजन बुलाए, उसके बाद उनके चालान करके उन्हें छोड़ा। दोपहिया वाहनों के साथ-साथ एक नाबालिग को कार चलाते भी पकड़ा। यही नहीं कई अभिभावक भी बिना हेलमेट के अपने बच्चों को लेने के लिए स्कूल आए।
विज्ञापन

मंगलवार दोपहर 2:00 बजे बद्दी के थाना प्रभारी राकेश राय के आदेश पर स्कूल की छुट्टी के समय हाउसिंग बोर्ड फेस वन और टू के मुख्य द्वार पर नाका लगाया गया। जैसे ही स्कूल में छुट्टी हुई तो कई विद्यार्थी दोपहिया वाहनों और कार में स्कूल से निकले। वहीं, बाहर निकलते ही पुलिस ने उन्हें रोक लिया। ये सभी विद्यार्थी नाबालिग थे और उनकी आयु 10 से 15 साल के बीच की थी। मलपुर में एक 15 साल का छात्र बिना ड्राइविंग लाइसेंस और सीट बेल्ट के चार अन्य बच्चों को बिठाकर मौके पर पाया गया। पुलिस ने सभी के परिजनों को बुलाया उसके बाद चेतावनी देकर छोड़ा। कुछ परिजन भी अपने बच्चों को लेने के लिए बिना हेलमेट दोपहिया वाहन में आए हुए थे। पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों को हड़कंप मच गया और कई बच्चे अपने वाहन छोड़ कर भाग भी गए। कुछ छात्र चोर रास्तों से भाग गए। पुलिस का यह अभियान भविष्य में भी चलेगा।
उधर, पुलिस अधीक्षक एसपी मोहित चावला ने बताया कि पुलिस ने सभी स्कूलों को पत्र लिखा है। स्कूल प्रबंधन और अभिभावकों का फर्ज बनता है कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के बच्चों को बाइक न दें। चेेतावनी के बाद अगर अब दोबारा यही विद्यार्थी पकड़े जाते हैं तो परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज होगा और वाहन सीज कर दिए जाएंगे। बच्चों के जीवन के साथ किसी भी कीमत पर खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। पुलिस का उद्देश्य चालान कर जुर्माना वसूलना नहीं है, बल्कि बच्चों के जीवन को बचाना है।

बद्दी में बिना हेल्मेट के एक स्कूटी सवार का चालान करती पुलिस । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें