फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा का ऑपरेशन लोटस विफल : हेमंत

Fri, 01 Mar 2024 11:45 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक युवा कांग्रेस अर्की ने भाजपा पर लगाए आरोप
विज्ञापन

कहा भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ रचा षडयंत्र
दल बदलू कानून के तहत विधायकों पर हुई सही कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। ब्लॉक युवा कांग्रेस अर्की ने भाजपा की ओर से चलाए गए ऑपरेशन लोटस को विफल करार दिया है। युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमंत वर्मा ने कहा कि भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक षडयंत्र रचा था। जिसमें वह स्वयं ही फेल हाे गए हैं। वर्तमान कांग्रेस सरकार मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व में मजबूत है।
उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने षडयंत्र रच कर राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के छह विधायकों को अपने पक्ष में करके लोकतंत्र की हत्या की है। जो विधायक कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ कर विधानसभा आए हैं। उन्हें भाजपा को वोट देने पर मजबूर किया। अब इसका आगामी लोकसभा चुनाव में जनता करारा जवाब भाजपा को देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं कहा कि विधानसभा अध्यक्ष की ओर से कांग्रेस के छह विधायकों की सदस्यता रद्द करने का फैसला पूरी तरह से ठीक है। दलबदलू कानून के तहत छह विधायकों पर की गई इस कार्रवाई से देशभर में एक संदेश गया है। आरोप लगाया कि बीजेपी के शीर्ष नेतृत्व को प्रदेश की हार अभी भी यह रास नहीं आ रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें