फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नालागढ़ में भाजपा कार्यकर्ता ने गुटबाजी के चलते छोड़ी पार्टी

Wed, 24 Jul 2024 11:40 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार मंडल अध्यक्ष को अपना त्याग पत्र सौंपते हुए। संवाद
विज्ञापन
मंडल अध्यक्ष से बोले, गुटबाजी के चलते ही हारे उपचुनाव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़(सोलन)। नालागढ़ उप चुनाव में हार के बाद माजरा गांव के एक पार्टी कार्यकर्ता ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार ने पार्टी में गुटबाजी का कारण बताकर अपना त्याग पत्र मंडल अध्यक्ष को सौंपा है।
माजरा गांव के भाजपा कार्यकर्ता विजय कुमार ने मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर को त्यागपत्र सौंपते हुए बताया कि नालागढ़ में भाजपा संगठन पूरी तरह से बिखर गया है। यहां पर भाजपा में ही गुटबाजी है और इसी गुटबाजी के चलते उप चुनाव में भाजपा को पूरी तरह से हार का सामना करना पड़ा है। भाजपा के शीर्ष नेता भी नालागढ़ में गुटबाजी को दूर करने में नाकाम रहे। उन्होंने गुटबाजी से आहत हो कर यह त्यागपत्र सौंपा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, मंडल अध्यक्ष मनोहर लाल ठाकुर ने कहा कि भाजपा नालागढ़ में कोई गुटबाजी नहीं है। भाजपा के बागी होकर आजाद प्रत्याशी चुनाव में उतरे हरप्रीत सैणी के चलते वह चुनाव हारे हैं। हरप्रीत सैणी ने भाजपा को भी नुकसान पहुंचाया है। विजय कुमार का त्यागपत्र उनकी अपनी व्यक्तिगत सोच है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें