फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: सोलन बीडीसी चुनाव में भाजपा का कब्जा, प्रोमिला बनीं चेयरमैन और गोपाल वाइस चेयरमैन

विज्ञापन
विज्ञापन
बीडीसी में कड़ा मुकाबला, मतदान के बाद भाजपा समर्थित टीम ने मारी बाजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सोलन विकास खंड समिति (बीडीसी) के चुनावों में भाजपा ने लगातार दूसरी बार अपना परचम लहरा दिया है। कड़े मुकाबले और भारी राजनीतिक जोड़-तोड़ के बीच भाजपा समर्थित प्रोमिला को चेयरमैन और गोपाल को वाइस चेयरमैन चुना गया है। दोनों ही पदों का फैसला बकायदा मतदान (वोटिंग) प्रक्रिया के जरिये हुआ। जीत के तुरंत बाद भाजपा खेमे में जश्न का माहौल है और नेताओं ने इस सफलता का श्रेय पार्टी की अटूट एकजुटता को दिया है।
विज्ञापन

कुल 17 सदस्यों वाली सोलन बीडीसी में बहुमत के लिए 9 सदस्यों का आंकड़ा जरूरी था। शुरुआत में किसी भी दल के पास स्पष्ट बहुमत नहीं था। बीडीसी चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़े जाते, इसलिए तकनीकी रूप से इस पर दल-बदल कानून लागू नहीं होता है। इसी का फायदा उठाते हुए दोनों दलों में जमकर गोटियां फिट की गईं, लेकिन अंत में भाजपा ने संघर्ष समिति के साथ मिलकर बाजी मार ली और जादुई आंकड़े को छू लिया। मंगलवार सुबह से ही कंडाघाट के एसडीएम गोपाल शर्मा की देखरेख में चुनाव प्रक्रिया विकास खंड कार्यालय में शुरू हुई। सुबह 11 बजे दोनों दलों समर्थित सदस्य अपने-अपने दिग्गज नेताओं के साथ कार्यालय के बाहर डटे रहे। इसके बाद दोपहर 12:45 बजे दोनों पक्षों के सदस्य चुनाव सभागार के भीतर गए। भाजपा ने बीडीसी चेयरमैन के लिए जाबल जमरोट से चुनाव जीतीं प्रोमिला और वाइस चेयरमैन के लिए धरोट से जीते गोपाल को मैदान में उतारा। वहीं, कांग्रेस की तरफ से चेयरमैन पद के लिए पूनम ठाकुर और वाइस चेयरमैन के लिए हुकम चंद ने दावेदारी पेश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें