फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ सोलन में भाजपा का प्रदर्शन

विज्ञापन
सरकार की नितियों के ​खिलाफ वीरवार को मालरोड सोलन में जन आक्रोश रैली निकालते भाजपा के पदा​धिकारी
विज्ञापन
पुराने विश्राम गृह, मालरोड से उपायुक्त चौक तक निकाली रोष रैली
विज्ञापन

कहा-सरकार कर्ज पर करे श्वेत पत्र करे जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भारतीय जनता पार्टी सोलन विधानसभा इकाई की ओर से वीरवार को प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ एक आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। यह रैली पुराने पीडब्ल्यूडी विश्राम गृह से शुरू होकर पुराने डीसी ऑफिस तक निकाली गई, जिसमें भारी संख्या में कार्यकर्ताओं ने हुंकार भरी। रैली को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने प्रदेश की वित्तीय स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की। वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले तीन वर्षों में हिमाचल को 44,519 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड सहायता प्रदान की है। इसके बावजूद वर्तमान प्रदेश सरकार ने 35,555 करोड़ रुपये से 41,173 करोड़ रुपये तक का भारी कर्ज लिया है। प्रदेश पर कुल देनदारी अब 1 लाख करोड़ के पार पहुंच चुकी है। नेताओं ने तीखा सवाल पूछते हुए कहा कि जब विकास कार्य ठप पड़े हैं और हजारों संस्थान बंद कर दिए गए हैं तो आखिर कर्ज का यह पैसा जा कहां रहा है। सरकार को इसका श्वेत पत्र जारी करना चाहिए। रैली को प्रदेश उपाध्यक्ष रश्मि धर सूद, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप, शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत शर्मा, कंडाघाट मंडल अध्यक्ष मदन ठाकुर, डॉ. राजेश कश्यप, डिप्टी मेयर मीरा आनंद, कुमारी शीला, भरत साहनी, कुशल जेठी और दविंद्र ठाकुर ने भी संबोधित किया।
पानी की किल्लत पर 15 दिन का अल्टीमेटम
सोलन शहरी मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता ने स्थानीय समस्याओं को उठाते हुए जलशक्ति विभाग को घेरा। उन्होंने कहा कि आंजी, देहूंघाट और सपरून जैसे क्षेत्रों में 20-25 दिनों से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर व्यवस्था नहीं सुधारी गई, तो विभाग के कार्यालय के बाहर उग्र धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। गुप्ता ने यह भी मुद्दा उठाया कि सरकारी कार्यक्रमों में उन लोगों को सम्मानित किया जा रहा है जो किसी संवैधानिक पद पर नहीं हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र के विरुद्ध बताते हुए कहा कि यदि यह नहीं रुका, तो मामला महामहिम राज्यपाल के समक्ष ले जाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विफल रही 10 गारंटियां
पूर्व भाजपा प्रत्याशी डॉ. राजेश कश्यप ने कहा कि सरकार अपनी सभी 10 गारंटियों को पूरा करने में विफल रही है, जिससे युवा, किसान और महिलाएं ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। वहीं, पूर्व सांसद वीरेंद्र कश्यप ने चेतावनी दी कि यदि जनहित के कार्यों को प्राथमिकता नहीं दी गई, तो भाजपा आने वाले समय में और अधिक उग्र आंदोलन करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें