फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: परवाणू पुलिस ने हरियाणा से चिट्टे का मुख्य सप्लायर किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले से गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने की कार्रवाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नशे के खिलाफ छेड़ी गई मुहिम में सोलन पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस थाना परवाणू की टीम ने चिट्टा और मेथामफेटेमीन की तस्करी मामले में मुख्य सप्लायर को हरियाणा के अंबाला से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान पमन कुमार निवासी इंदिरा कॉलोनी अंबाला कैंट के रूप में हुई है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जा रहा है। पुलिस जानकारी के अनुसार 12 अप्रैल को परवाणू में हरियाणा के नारायणगढ़ निवासी दो युवकों को नशे की खेप के साथ गिरफ्तार किया गया था। दोनों एक निजी होटल की पार्टी में चिटटा व मेथामफेटेमीन सप्लाई करने के लिए जा रहे थे,लेकिन पुलिस ने इससे पहले ही इन्हें दबोच लिया था। आरोपियों को पुलिस ने रिमांड पर लिया हुआ था। इस दौरान गहन पूछताछ में इन आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने यह नशा अंबाला निवासी पमन कुमार से खरीदा था। एसपी सोलन अभिषेश शेखर ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के बैंक खातों की जांच की, जिसमें भारी मात्रा में संदिग्ध ऑनलाइन ट्रांजेक्शन पाई गईं। इसके साथ ही मोबाइल फोन की और अन्य तकनीकी विश्लेषणों के आधार पर आरोपी के तार तस्करी से सीधे जुड़े पाए गए। इसी बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस टीम ने 15 अप्रैल को दबिश देकर आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

पुराना अपराधी है मुख्य सप्लायर
जांच में यह भी सामने आया है कि पमन कुमार चिट्टा और हेरोइन का बड़ा सप्लायर है। वह पहले भी पुलिस थाना परवाणू और अंबाला कैंट में दर्ज नशे के मामलों में संलिप्त रहा है और पूर्व में भी बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने जा रही है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के तार और कहां-कहां जुड़े हैं। मामले की आगामी जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें