फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बस के रौंदने से बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी रेड लाइट चौक पर हादसा, पीछे बैठा युवक घायल
विज्ञापन

सोलन बस अड्डे के पास रहता था युवक
पुलिस ने बस चालक के खिलाफ किया मामला दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। पिंजौर-नालागढ़ सड़क पर बद्दी रेड लाइट चौक पर निजी बस की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत हो गई। बाइक के पीछे बैठा अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे सोलन अस्पताल के रेफर कर दिया गया। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ लापरवाही से बस चलाने का मामला दर्ज कर लिया है।
हादसा शनिवार देर शाम शाम हुआ। सोलन के बस स्टैंड के पास रहने वाला वाली प्रवीण उर्फ नीशू (19) बाइक पर सवार होकर दोस्त मोहित के साथ नालागढ़ आ रहा था। जैसे ही वह बद्दी रेड लाइट चौक के पास पहुंचा तो पीछे से निजी बस ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह बाइक समेत गिर गया। बस के टायर ने उसे रौंद दिया। हादसे में उसके पीछे बैठा युवक बुरी तरह से घायल हो गया। बेहोशी की हालत में दोनों को बद्दी अस्पताल पहुंचाया गया जहां पर चिकित्सकों ने प्रवीण को मृत घोषित कर दिया। मोहित को प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई को रेफर कर दिया गया लेकिन उसके परिजन उसे सोलन ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि हादसा निजी बस चालक की लापरवाही से हुआ है। पुलिस ने बस चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बद्दी पुलिस ने रविवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें