फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: कसौली के 12 कराटे खिलाड़ियों की मिली येलो बेल्ट

विज्ञापन
एयर फोर्स स्टेशन में कराटे अकादमी में अव्वल रहने वाले प्र​शिक्षु। संवाद
विज्ञापन
कराटे-डू शितोरियु इंडिया ने आयोजित की बेल्ट ग्रेडिंग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एयर फोर्स स्टेशन कसौली में कराटे अकादमी के 15 खिलाड़ियों ने अलग-अलग बेल्ट हासिल कीं। बेल्ट ग्रेडिंग कोच सेंसई अनिल सकलानी ने बताया की ग्रेडिंग में सभी खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। ग्रेडिंग में खिलाड़ियों ने कराटे बेसिक, काता, स्पायरिंग में कौशल दिखाया। इस दौरान 12 खिलाड़ियों ने येलो बेल्ट हासिल की। दो खिलाड़ियों ने ऑरेंज बेल्ट और एक ने ग्रीन बेल्ट हासिल की।
विज्ञापन

ग्रीन बेल्ट हासिल करने वाले इकलौते खिलाड़ी अंश ने प्रतिभा से सभी को चौंका दिया। इसके अलावा प्रतीक और अरमान खजूरिया ने ऑरेंज बेल्ट की परीक्षा पास की। इसके अलावा खुशनूर सिंह, आदर्श कुमार, आयुष कुमार, रेहान रहमान, रकीव रहमान, गुरसीरत कौर, सुंदर थापा, नितिन सुथार, ऋषिका सुथार, तेजश्री, जतिन मिश्रा और अरुयु चौहान ने येलो बेल्ट हासिल की। अनिल ने बताया की समुराई कराटे-डू शितोरियु इंडिया के टेक्निकल डायरेक्टर शिहान संजीव ठाकुर ने खिलाड़ियों को बधाई दी और भविष्य में कड़ी मेहनत करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें