शीतला माता मंदिर के समीप हुई दोपहर को घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। नालागढ़ के शीतला माता मंदिर के समीप बाइक पर सवार तीन लोगों ने एक युवक से उसका मोबाइल फोन और नकदी लूट ली और फरार हो गए। पुलिस ने पीड़ित व्यक्ति के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार नालागढ़ निवासी भगत राम शीतला माता मंदिर जा रहा था। जब वह तारा रानी मंदिर मार्ग पर 200 मीटर पहले पहुंचा तो उसके आगे एक बाइक रुकी। जिस पर तीन लोग सवार थे। इन लोगों ने पहले तो भगत राम का मोबाइल छीना और उसके बाद उससे 520 रुपये लेकर फरार हो गए। जब तक व्यक्ति ने शोर मचाया तब तक वह लोग बाइक दौड़ाकर भाग निकले।
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने भगत राम के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।