फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल कथेड़ में मिलेंगी बेहतर सुविधाएं

विज्ञापन
कथेड़ में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल का भवन।
विज्ञापन
60 से अधिक होंगे चिकित्सक,अस्पताल प्रशासन प्रस्ताव तैयार करने में जुटा
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। कथेड़ में निर्माणाधीन क्षेत्रीय अस्पताल में शिफ्ट होने से पहले स्वास्थ्य विभाग ने मरीजों को बेहतर सुविधा देने के लिए नई योजना तैयार की है। नए अस्पताल में भारतीय सार्वजनिक स्वास्थ्य (आईपीएच) मानक पर स्टाफ तैनाती का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन दिनों अस्पताल प्रशासन प्रस्ताव तैयार करने में जुटा हुआ है। यह प्रस्ताव जल्द ही स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल को सौंपा जाएगा। इसी के साथ सरकार को भी भेजा जाएगा। अगर प्रस्ताव पर सरकार की मंजूरी मिल जाती है तो क्षेत्रीय अस्पताल प्रदेश का पहला ऐसा अस्पताल होगा, जिसमें आईपीएच मानकों की पालना होगी। इससे सीधे तौर पर मरीजों को सुविधाएं मिलेगी। साथ ही विशेषज्ञ होने से मरीजों को चंडीगढ़ व शिमला के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। आईपीएच मानक नियमों के अनुसार अस्पताल में 60 से अधिक चिकित्सक की तैनाती होगी। इसमें अधिकतर विशेषज्ञ चिकित्सक होंगे। इसी के साथ नर्सिंग स्टाफ भी 100 से अधिक होगा। इसी तरह क्लास फोर व अन्य स्टाफ के भी अधिक पद होंगे। अभी तक अस्पताल 200 बेडिड मानकों पर चल रहा है और स्टाफ की भी कमी खलती है। इससे कई बार मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसी को देखते हुए अस्पताल प्रबंधन की ओर से नया प्रस्ताव बनाया जा रहा है। इसमें आईपीएच मानक नियमों की भी पालना की जा रही है। गौर रहे कि कथेड़ में नया अस्पताल का निर्माण हो रहा है। पहले चरण में निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य जून रखा गया है। मां शूलिनी मेले के दौरान स्वास्थ्य विभाग की ओर से नए अस्पताल भवन का उद्घाटन करवाया जाएगा। अस्पताल के निर्माण को लेकर अभी तक 117 करोड़ रुपये की राशि जारी हो चुकी है। अस्पताल में 50 बिस्तर का ट्रॉमा सेंटर भी बनाया जाना है। इससे दुर्घटनाओं के समय लोगों को तुरंत उपचार की सुविधा मिलेगी। मातृ एवं शिशु अस्पताल का निर्माण कार्य भी किया जा रहा है। इंटीग्रेटिड पब्लिक हेल्थ लैब की सुविधा भी अस्पताल में दी जाएगी।
विज्ञापन


इनसेट
क्षेत्रीय अस्पताल को नई भवन में शिफ्ट करने से पहले एक प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। यह प्रस्ताव जल्द ही सरकार को भेजा जाएगा। लोगों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए कार्य किया जा रहा है। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं आने दी जा रही है।
विज्ञापन

-डॉ. राकेश पंवार
चिकित्सा अधीक्षक, क्षेत्रीय अस्पताल सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें