फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: नवरात्र के दूसरे दिन भक्तों ने की मां ब्रह्मचारिणी की पूजा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश में भी लगी रहीं भक्तों की कतारें, सुबह 5:00 बजे खोले गए मंदिर के कपाट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में चैत्र नवरात्र के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं की मंदिरों में भारी भीड़ उमड़ी रही। भक्तों ने घरों और मंदिरों में मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना कर ज्ञान और संयम का आशीर्वाद लिया। जिला मुख्यालय स्थित प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में सुबह 4:30 बजे मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए। सुबह 5:00 बजे से ही भक्तों का आना शुरू हो गया और दोपहर 2:00 बजे तक 500 से अधिक श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए और पूजा-अर्चना की। दिनभर बारिश के बावजूद मंदिर में श्रद्धालुओं की आवाजाही जारी रही। मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन और माता के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। इसके अलावा मां दुर्गा मंदिर माल रोड, मां काली मंदिर शामती, दुर्गा मंदिर चंबाघाट, शीतला माता मंदिर तथा सिद्धेश्वरी मंदिर (पुलिस लाइन) सहित अन्य मंदिरों में भी बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मां शूलिनी मंदिर परिसर में पुलिस और होमगार्ड के जवान दिनभर तैनात रहे, ताकि व्यवस्था और अनुशासन बनाए रखा जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें