फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबी अध्यापकों के पद ऊना शिफ्ट करने का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
नालागढ़(सोलन)। बेरोजगार पंजाबी अध्यापक संघ की बैठक में जिले से पंजाबी अध्यापकों के पद समाप्त कर ऊना जिले में तैनात करने पर विरोध जताया। नालागढ़ के पुराने छात्र स्कूल परिसर में संघ की प्रधान जसबीर कौर की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में कहा कि धर्मपुर, कसौली और गहलोग स्कूलों से पंजाबी अध्यापकों के पदों को समाप्त कर ऊना के हरोली शिफ्ट कर दिए हैं। यह पंजाबी पढ़ने वाले बच्चों के साथ अन्याय हुआ है।
विज्ञापन

सरकार जिले के पंजाबी भाषी क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। बैठक में वक्ताओं ने जिले के पंजाबी बाहुल्य क्षेत्रों के स्कूलों में पंजाबी भाषा के पद सृजित कर अध्यापक तैनात करने की मांग की है। जिले में दर्जनों पंजाबी अध्यापक कई सालों से प्रशिक्षण लेकर बेरोजगार बैठे हैं। बैठक में सचिव सुरजीत कौर, उपाध्यक्ष भूपेंद्र कौर, कुलवंत कौर, मनप्रीत कौर, गुरप्रीत कौर, दर्शन कौर, सुदेश कौर, मनजीत कौर, गुरदीप कौर, अमनदीप कौर, सतनाम कौर, सुखवंत कौर, नवजोत कौर, रमनदीप कौर, वंदना शर्मा, गुरजीत कौर, बबली और सुरजीत कौर ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें