फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बीएड प्रशिक्षुओं ने विशेष बच्चों से मुलाकात कर उनके जीवन से जुड़े पहलू जाने

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुनिहार(सोलन)। गणपति एजुकेशनल सोसायटी कुनिहार के तहत संचालित दिशा विकास सेंटर कुनिहार में निजी कॉलेज अर्की के बीएड प्रशिक्षु ने विशेष शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कीं। इस दौरान प्रशिक्षु अध्यापकों, कॉलेज की प्रधानाध्यापिका और अन्य अध्यापिकाओं ने दिव्यांग बच्चों के दिशा विकास डे केयर सेंटर का दौरा कर विशेष बच्चों से मुलाकात की और उनके जीवन से जुड़े विभिन्न पहलुओं को करीब से जाना।
विज्ञापन

संस्था के निदेशक डाॅ. रोशन लाल शर्मा ने प्रशिक्षु अध्यापकों को विशेष बच्चों की शिक्षा उनकी आवश्यकताओं और उनके विकास के लिए किए जा रहे कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। बताया कि विशेष बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने और समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशिक्षु अध्यापकों ने बच्चों की विशेष योग्यताओं को समझा व बच्चों की ओर से निर्मित विभिन्न सामग्रियों में गहरी रुचि दिखाई। इस अवसर पर प्रशिक्षुओं ने विशेष बच्चों के साथ समय बिताकर उनके अनुभवों को भी साझा किया। लक्ष्य इंस्टीट्यूट ऑफ एजुकेशन की प्रधानाचार्य कुसुम गुप्ता ने संस्था की ओर किए जा रहे इस पुनीत कार्य की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें