फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साले ने जीजा और उसके दोस्त को पीटा

Fri, 14 Aug 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो /अमर उजाला, बद्दी (सोलन)।
विज्ञापन
विज्ञापन
बरोटीवाला में साले ने अपने जीजा और उसके दोस्त की पिटाई कर दी। आरोप है कि बाइक पर आए साले व एक अन्य रिश्तेदार ने कार से आए जीजा को रोका फिर पत्थरों से शीशे को नुकसान पहुंचाया और बाहर निकालकर पिटाई कर दी। इस दौरान कुछ नकदी और मोबाइल फोन के गुम होने की शिकायत भी बरोटीवाला थाना में दर्ज की गई है। पुलिस ने शिकायत पर संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सुरेश कुमार पुत्र धर्मपाल सिंह फेस-2 राम दरबार चंडीगढ़ की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट, जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में उसने कहा कि उसकी शादी वर्ष 2011 में करनाल में हुई थी। शादी के एक महीने बाद उसकी पत्नी की आपस में अनबन हो गई। उसके बाद पत्नी लड़-झगड़ कर अपने मायके चली गई।

मामला कोर्ट में विचाराधीन है। 13 जुलाई, 2015 को वह बरोटीवाला बद्दी अपने गाड़ी के काम से आया था। होटल पालम में कमरा बुक करवाने के बाद वह व उसका दोस्त मन्नू कार में माइक्रो ट्रर्नर उद्योग बद्दी भुड्ड गए। वापस जब वह होटल पालम जा रहे थे तो रात पौने 11 बजे उनके  पीछे एक मोटर साईकिल लग गया। चालक की पहचान उसने अपने साले मनीश कुमार व उसके पीछे बैठे मामा दिनेश के रूप में की।
विज्ञापन


आरोप है कि उसकी कार के आगे मोटर साईकिल खड़ा कर उनकी कार को रोका। सड़क से पत्थर उठाकर ड्राइवर साइड की खिड़की में मारा जिससे खिड़की का शीशा टूट गया। वह अपने दोस्त के साथ बाहर निकला तो मनीश व दिनेश उनसे मारपीट करने लगा। इस दौरान उसका मोबाइल, 10000 रुपये भी गुम हो गया। एसपी जी शिवा ने बताया के पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें