फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली बिल जमा न कराने पर 100 के काटे कनेक्शन

Thu, 13 Aug 2015 11:53 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोलन।
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली बिलों की अदायगी न करने पर बोर्ड ने 537 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने की कार्रवाई शुरू कर दी है। इससे शहर व आसपास क्षेत्रों में डिफाल्टरों में हड़कंप मचा हुआ है। पहले चरण में करीब 100 घरेलू उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के बाद मीटर जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन


सब डिविजन-3 के तहत आने वाले 537 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटने के लिए बोर्ड ने नोटिस जारी कर कार्रवाई शुरू कर दी है। कनेक्शन काटने के बाद मीटर भी जब्त कर रहे हैं। एक बार स्थाई बिजली कनेक्शन कटने के बाद उपभोक्ताओं को दोबारा मीटर लगाने के लिए पूरी औपचारिकताएं पूरी करनी पड़ेगी। विभाग का तर्क है कि अस्थाई कनेक्शन काटने के नोटिस जारी करने के बाद भी बिल जमा न कराने वालों पर कार्रवाई की गई है। सबसे अधिक डिफाल्टर अपार्टमेंट में रहने वाले हैं। सब डिविजन तीन के करीब 10 लाख की राशि बकाया बताई जा रही है।

बिजली बिल समय पर अदा न करने वाले सबसे अधिक डिफाल्टर उपभोक्ता शहर के अपार्टमेंट्स में रहते हैं। अपार्टमेंट के अधिकतर उपभोक्ता बिजली बिल समय पर अदा नहीं करते। इस कारण सब डिविजन-3 में देव भूमि अपार्टमेंट, ग्रीन वैली अपार्टमेंट, सुगंधा अपार्टमेंट सहित पुलिस लाइन, कथेड़ बाइपास, हाउसिंग बोर्ड, रबौण सपरून और चंबाघाट में बोर्ड ने यह कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन


एसडीओ सब डिविजन-3 दर्शन ठाकुर ने बताया कि डिविजन में करीब 19 हजार उपभोक्ता है।  बोर्ड ने पहले डिफाल्टरों को अस्थाई कनेक्शन काटने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन इस पर गौर नहीं किया गया। लिहाजा डिफाल्टर उपभोक्ताओं के स्थाई कनेक्शन काटे जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें