फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में बीबीएनडीए दूर करेगा पेयजल किल्लत

Mon, 09 May 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बद्दी सोलन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
औद्योगिक नगर बद्दी के लिए 33.34 करोड़ रुपये की सीवरेज योजना के निर्माणकार्य का शुभारंभ सोमवार को स्थानीय विधायक राम कुमार चौधरी ने किया। नप क्षेत्र के बिलांवाली में आयोजित पूजन कार्यक्रम में उन्होंने भाग लिया। एक साल के भीतर इस योजना को लोगों के सुपुर्द करने का आश्वासन दिया। इसके अलावा विधायक ने नप बद्दी के लोगों को पानी की समस्या से निजात दिलाने के उद्देश्य से बीबीएनडीए के माध्यम से जल्द ही पानी की एक बड़ी योजना देने की घोषणा की।  

उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा स्वयं दून में विकास नहीं करवा पाई है। भाजपा ने दून के विकास में ग्रहण लगाया है, अब हो रहे विकास देख नहीं पा रही। इस अवसर पर नगर परिषद बद्दी अध्यक्ष मदन चौधरी ने कहा कि नगर परिषद बद्दी के लोगों ने उन्हें दोबार नगर परिषद की कमान दी है। इसे वह जन विकास के कार्यों के लिए संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 इस मौके पर अधिशाषी अभियंता आईपीएच सुनील कन्होत्रा, ईओ अजमेर ठाकुर, दून ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष राम प्रकाश, अध्यक्ष मदन चौधरी, उपाध्यक्ष मोनिका कौशल, पूर्व उपाध्यक्ष बत सिंह, शहरी इकाई के अध्यक्ष संजीव संजू चौधरी, पार्षद माया देवी, नरेंद्र दीपा, सुषमा देवी, सतवीर कौर, अमरनाथ लाला, नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रवीण कौशल, ट्रक यूनियन के प्रधान रामरतन चौधरी, उपप्रधान भाग सिंह, उपप्रधान  हितेंद्र सोनु, हरिपुर-संडोली प्रधान भाग सिंह , सुशील कुमार, तरसेम चौधरी, संदीप सचदेवा, मास्टर इंद्र राम, सुरजीत, अजय कुमार, बरयाम  सिंह, अमर  सिंह ठाकुर, गुरदेव सिंह, बासुदेव, रमेश कुमार और भागीराम मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें