Batteries of 8 tempos stolen parked in Union yard near Sikka hotel in Baddi
बद्दी (सोलन)। बद्दी के सिक्का होटल के समीप टेंपो यूनियन में खड़े आठ टेंपो की बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी की यह घटना यूनियन में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। इस आधार पर यूनियन ने बद्दी पुलिस से कार्रवाई की मांग उठाई है।
बद्दी पुलिस को दी शिकायत में टेंपो यूनियन के प्रधान रमेश चंद चौधरी निवासी गांव जुड्डी कलां ने बताया कि शुक्रवार की रात टेंपो यूनियन में खड़े आठ टेंपो की बैटरियां चोरी हो गईं। यह घटना यूनियन में लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हुई है। यूनियन ने मामले की शिकायत बद्दी पुलिस को देकर लोगों पर कार्रवाई की मांग उठाई।
उधर, डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने यूनियन की शिकायत पर नामजद लोगों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस फुटेज को भी खंगालेगी जिस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।