फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बद्दी स्कूल में 10 लाख से बन रहा बास्केबाल मैदान

विज्ञापन
विज्ञापन
डॉ. रेड्डी कंपनी सीएसआर से बनाएगी मैदान
विज्ञापन

एसडीएम विवेक महाजन ने निर्माण कार्य का किया निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल बद्दी में डॉ. रेड्डी दवा कंपनी के सीएसआर से बास्केटबाल का मैदान तैयार हो रहा है। इस मैदान पर 10 लाख रुपये खर्च होंगे। बुधवार को बद्दी के एसडीएम विवेक महाजन ने स्कूल का दौरा कर मैदान का निरीक्षण किया। यह मैदान स्कूल भवन के साथ बन रहा है। हालांकि एक पुराना भवन भी यहां डिस्मेंटल होना है।
विज्ञापन

कंपनी के संचालक इस मैदान को बना रहे हैं। एसडीएम बद्दी विवेक महाजन ने बताया कि बद्दी स्कूल सबसे पुराना स्कूल है और यहां पर बच्चों की संख्या काफी अधिक है। इस स्कूल में बास्केटबाल का मैदान नहीं था जिसके चलते बच्चे इस खेल में भाग नहीं ले पाते थे। अब डॉ. रेड्डी कंपनी मैदान का भव्य रूप दे रही है। इससे पहले एसडीएम ने बद्दी अस्पताल के निर्माणाधीन भवन का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य रामलाल, सहायक अभियंता मनीष ठाकुर, महेश कौशल, नायब तहसीलदार जगदीश समेत डॉ. रेड्डी कंपनी के सीएसआर अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें