फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: क्षेत्रीय अस्पताल में अब आभा से नहीं बनेगी पर्ची, पुराना सिस्टम शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
इंपैक्ट
विज्ञापन

आभा पोर्टल से पंजीकरण करने में आ रही थीं दिक्कतेंपोर्टल हो जाता था बंद, लंबी कतारों में खड़े रहते थे मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल में आभा कार्ड से अब पर्ची नहीं बनेगी। आगामी आदेशों तक आभा से पंजीकरण पर रोक लगा दी गई है। अस्पताल प्रबंधन ने इसको लेकर उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा है। मरीजों की सुविधा को लेकर पर्ची बनाने का पुराना सिस्टम शुरू कर दिया गया है। इससे मरीजों को अधिक देर तक कतारों में नहीं लगना पड़ेगा।
बीते दिनों क्षेत्रीय अस्पताल में आभा कार्ड से पर्ची बनाने से व्यवस्था चरमरा गई थी। आभा पंजीकरण का सर्वर ठप रहने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। दो घंटे तक मरीज लाइन में लगकर बारी का इंतजार करते रहते थे।
विज्ञापन

गौर रहे कि मार्च में अस्पताल प्रबंधन ने उच्चाधिकारियों से आदेश पर आभा कार्ड से पर्ची बनाने के निर्देश दिए थे। पर्ची काउंटर पर क्यूआर कोड भी लगाया गया था। लेकिन पोर्टल के न चलने से क्यूआर कोड को स्कैन कर पर्ची नहीं बन पा रही थी। वहीं, किसी भी समय पोर्टल बंद हो जाता था। ऐसे में भीड़ बढ़ जाती थी। बीमारी से परेशान मरीजों की पर्ची न बनने से ओर दिक्कतें पेश आ रही थीं। क्षेत्रीय अस्पताल जिला का सबसे बड़ा अस्पताल है। यहां पर सोलन ही नहीं बल्कि जिला शिमला और सिरमौर से भी मरीज उपचार करवाने के लिए आते हैं। सुबह 9:30 बजे से पहले ही पर्ची काउंटर पर मरीज कतार में खड़े हो जाते हैं। आभा कार्ड से पर्ची बनाने में कर्मचारी भी परेशान हो रहे थे। लेकिन अब अस्पताल में कोई दिक्कत नहीं आएगी।

इनसेट
बिल जनरेट करना भी मुश्किल
क्षेत्रीय अस्पताल में आभा पोर्टल की धीमी रफ्तार होने के कारण एक्सरे समेत अन्य टेस्ट के बिल जनरेट करना भी मुश्किल हो गया था। कई मरीजों के पोर्टल से पर्ची न आने पर टेस्ट ही नहीं हो पाते थे। इससे मरीजों को निजी क्लीनिकों का रुख करना पड़ता था।
विज्ञापन


इनसेट
अस्पताल में आभा कार्ड से पंजीकरण बंद कर दिया गया है। पुराने सिस्टम से ही पर्ची बनाई जा रही है। मरीजों की सुविधा को देखते हुए व्यवस्था को लागू किया गया है। अब मरीजों को पर्ची बनवाने के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा।
-डॉ. एमपी सिंह
चिकित्सा अधीक्षक, सोलन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें