फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब सिर्फ 59 मिनट में पास होगा 5 करोड़ तक का लोन

विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन। व्यापार करने वाले इच्छुक लोगों को सीएलपी स्टाल के माध्यम से 1 से 5 करोड़ का लोन 59 मिनट में उपलब्ध करवाया जाएगा। त्योहारी सीजन में पैसे की कमी झेल रहे लोगों को खरीदारी के लिए कुछ मिनटों के भीतर लोन की सुविधा दी जाएगी। ठोडो मैदान में एक ही छत के नीचे ग्राहकों को बैंकों के प्रोडक्ट्स और सुविधाओं की जानकारी देने के लिए वित्त मंत्रालय ने स्टेट बैंक की देखरेख में 22 निजी और राष्ट्रीयकृत बैंकों को आमंत्रित किया है। लोगों को बैंक से दी जाने वाली सुविधाओं, ब्याज दर, लोन प्रक्रिया की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

इस दौरान विभिन्न बैंकों के प्रबंधक और महाप्रबंधक मौजूद रहे। लोन मेले में बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने बैंक से मिलने वाली सुविधाओं और प्रोडक्ट की जानकारी लेने का आह्वान किया। कहा कि दो दिवसीय मेले में एक ही छत के नीचे लोगों को कई बैंकों से मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी दी जाएगी। इस दौरान सरकारी विभाग मशरूम अनुसंधान केंद्र, उद्यान विभाग, औद्योगिक विभाग सहित कोरपोरेश्न बैंक, इलाहाबाद बैंक, बीएनबी के स्टाल लगाए गए।
लोगों ने बैंक सुविधाओं की जानकारी हासिल की। एसबीआई से क्षेत्रीय प्रबंधक सुुनील चौधरी ने बताया कि इस लोन मेले में सीएलपी स्टाल से व्यापारी को 1 से 5 करोड़ तक का लोन 59 मिनट के भीतर मुहैया करवाया जाएगा। वहीं त्योहारी सीजन में खरीदारी के इच्छुक लोगों को भी कुछ मिनटों के अंदर लोन सुविधा दी जा रही है। उन्होंने बताया कि एक ही छत के नीचे 22 राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों को बुलाया है।
विज्ञापन

इससे जरिये लोगों को सुविधा दी जा रही है। इस मौके पर जोनल मैनेजर निशीत भूषण नायक, आरएम एसबीआई सुनील चौधरी, मुख्य प्रबंधक प्रवीण शरण, रविंद्र मुख्य प्रबंधक, मैनेजर निशांत दौल्टा, बघाट बैंक के चेयरमैन पवन गुप्ता मौजूद रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम की हुई प्रस्तुति
ठोडो मैदान में आयोजित दो दिवसीय मेले के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए। इसमें नन्हें बच्चों ने देश भक्ति पर पेश नृत्य ने सभी का मन मोह लिया। नाटी, नृत्य, प्रणव थियेटर से स्वच्छता का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के लिए नुक्कड़-नाटक की प्रस्तुति दी गई। इस के साथ रिया ने गणेश वंदना गाई। इस मौके पर गर्ल्स स्कूल, गीता आदर्श स्कूल के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें