फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश का शिकार हुई बेटी के बाद अब पिता की भी मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुठाड़ (सोलन)। सर्पदंश से बच्ची की मौत के बाद अब पिता ने भी दम तोड़ दिया है। दर्दनाक हादसे में बाप-बेटी को बिस्तर पर सांप ने काट लिया था। इसके बाद चार साल की बेटी की अस्पताल पहुंचते ही मौत हो गई थी जबकि पिता को परवाणू में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया था। यहां उपचार के दौरान वीरवार को उनकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

इस के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठ रहे हैं। लोगों का कहना है कि सर्पदंश के इंजेक्शन सभी जगह उपलब्ध होने चाहिए ताकि डिस्पेंसरी में भी उपचार शुरू हो सके। इस मामले में दोनों को परिजन सबसे पहले पट्टा महलोग स्वास्थ्य केंद्र ले गए थे जहां से उन्हें परवाणू रेफर किया गया। परवाणू पहुंचते ही चिकित्सकों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया जबकि पिता को उपचार के लिए पीजीआई रेफर कर दिया। पीजीआई में करीब पांच दिन तक उपचार के बाद वीरवार सुबह करीब छह बजे घायल पिता ने भी दम तोड़ दिया।
29 सितंबर को राम अवतार और उसकी चार साल की बेटी को सुबह जहरीले सांप ने डस लिया था। रामावतार की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे चंडीगढ़ रेफर कर दिया। परिजनों ने बताया कि 39 वर्षीय राम अवतार गरीब परिवार से ताल्लुक रखता था और मेहनत मजदूरी कर परिवार का पोषण कर रहा था। अचानक हुए इस हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
विज्ञापन

मृतक अपने पीछे पत्नी दलबीर कौर और दो बच्चों को छोड़ गया है। दोनों बच्चे कक्षा पांच और छह में पढ़ाई कर रहे हैं। घर में केवल राम अवतार ही कमाने वाला था जिसे अनहोनी ने परिवार ने लील लिया। कृष्णगढ़ उपतहसील के नायब तहसीलदार बसंतराम ठाकुर ने बताया कि उन्हें प्रधान से घटना की जानकारी मिली है। प्रशासन यथा संभव सहायता करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें