फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघल लैंड लूजर परिवहन सभा ने ढुलाई कार्य में कटौती का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
दाड़लाघाट(सोलन)। बाघल लैंड लूजर परिवहन सहकारी सभा दाड़लाघाट के सदस्यों ने रौड़ी गांव में आमसभा का आयोजन किया। माइनिंग एरिया ग्राम पंचायत कशलोग प्रधान वेद प्रकाश ठाकुर की अध्यक्षता में हुई बैठक में कंपनी ने प्रदेश में खोले डंप का खुलकर विरोध करने का निर्णय लिया। सदस्यों ने सहकारी सभा के ढुलाई कार्य में किसी भी तरह की कटौती के प्रयासों के खिलाफ आवाज बुलंद की गई। सरकार से तुरंत लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत सभा की कमेटी के चुनाव करवाने की मांग उठी।
विज्ञापन

सभा में कुछ लोग जो टोकनों का व्यापार करते हैं, वह नहीं चाहते कि सभा के चुनाव हो। सभा सदस्यों ने लोगों को इस टोकन माफिया, लकड़ी और खैर माफिया से सावधान रहने की अपील की गई। सदस्यों ने नाराजगी जताई कि सभा में उनकी गाड़ियां समय पर खाली नहीं होती हैं, सीमेंट डीलर उनकी गाड़ियां निर्धारित गंतव्यों से आगे 40 किलोमीटर दूर बिना पैसा दिए भेज रहे हैं। सभा में एक टोकन पर तीन ट्रक चलाए जा रहे हैं। लोगों की ऋण सुविधा खत्म कर दी गई है। प्रत्येक सप्ताह ट्रांसपोर्टरों के भाड़े से सदस्यों का 10 से 20 प्रतिशत कट रहा है। इस मौके पर राम कृष्ण शर्मा, भागीरथ ठाकुर, विजय ठाकुर, हीरा लाल ठाकुर, अमर चंद गजपति, हुक्म चंद, सुनील शर्मा, टेक चंद रघुवंशी सहित 150 सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें