फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाबली के समीप हादसे में बाल-बाल बच गए सभी कार सवार

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मपुर (सोलन)। कालका-शिमला हाईवे पर जाबली के नजदीक चलती कार के इंजन में अचानक आग लगने से अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि हाईवे पर फोरलेन कंपनी कर्मचारियों का पानी का टैंकर मौके पर मौजूद था। इससे तुरंत कार के इंजन की आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना में गाड़ी के इंजन को काफी नुकसान हुआ है। नुकसान लगभग तीन लाख का बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कालका-शिमला हाईवे पर जाबली के नजदीक चंडीगढ़ से धर्मपुर की ओर आ रही एक रेनॉल्ट डस्टर (सीएच-01-एटी-0324) कार के इंजन आग लग गई। धुआं उठता देख चालक ने तुरंत गाड़ी को सड़क किनारे लगा दिया और देखा कि गाड़ी के इंजन में आग लगी है। इसके बाद थोड़ी दूर पर खड़े फोरलेन निर्माता कंपनी के पानी के टैंकर को मौके पर बुलाया और इंजन पर पानी का छिड़काव कर तुरंत आग पर काबू पा लिया गया। हालांकि, स्थानीय लोगों को जैसे ही गाड़ी में आग लगने का पता चला तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी।
समय रहते अग्निशमन विभाग का वाहन भी मौके पर पहुंच गया। आग लगने के कारणों के बारे में पता लगाया जा रहा है। फायर आफिसर परवाणू टेक चंद ठाकुर ने बताया कि गाड़ी के इंजन में आग लगने के बारे में जैसे ही पता चला तो तुरंत अग्निशमन वाहन को मौके पर भेजा। इस वाहन में चार लोग हरदीप, विकास, मानिक और सलीन सवार थे। ये चारों लोग चंडीगढ़ के रहने वाले हैं और शिमला जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें