फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी-साई मार्ग सुबह और शाम बड़े वाहनों के लिए रहेगा बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। दिवाली के चलते 22 अक्तूबर से 14 नवंबर तक बद्दी-साई मार्ग गांधी चौक से दावत चौक तक बड़े वाहनों के लिए सुबह 8:00 बजे से सांय 8:00 बजे तक पूरी तरह से बंद रखा जाएगा। बद्दी के पुलिस अधीक्षक रोहित मालपानी ने त्योहारों के चलते यातायात को लेकर नए आदेश लागू किए हैं।
विज्ञापन

इनके तहत बद्दी-साई मार्ग पर गांधी चौक से दावत चौक तक मार्ग को बड़े वाहनों जैसे ट्रक, बस, जेसीबी, ट्रैक्टर और धीमी गति से चलने वाले वाहनों को सुबह 8:00 बजे से सांय 8:00 बजे तक बंद रखा जाएगा। इस दौरान स्कूल की बसें और रूट पर चलने वाली बसों को चलने दिया जाएगा। आपात काल के दौरान कोई भी फायर ब्रिगेड या अन्य आपातकालीन वाहनों को चलाने की अनुमति होगी। बाईपास से दावत चौक होते हुए बड़े और धीमी गति से चलने वाले वाहन एकतरफा चलेंगे। वापसी के लिए बड़े वाहन मोरपेन रोड भुड बैरियर और भटोली कलां होते हुए सिक्का होटल तक आवाजाही कर सकेंगे।
बद्दी-साई मार्ग पर सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे और शाम साढे़ चार बजे से साढ़े आठ बजे तक भारी वाहनों के लिए दावत चौक से आगे बद्दी साई मार्ग पर वाहन नहीं चलेंगे। सुबह साढ़े दस बजे से साढ़े चार बजे तक भी वाहन एकतरफा ही चलेंगे। जो माल वाहक औद्योगिक क्षेत्र बद्दी से आते हैं, वे साई रोड आने के बजाय गैस प्लांट की ओर निकलेंगे।
विज्ञापन

एसपी रोहित मालपानी ने बताया कि त्योहारों के दौरान बद्दी-साई मार्ग पर जाम की स्थिति बन जाती है। पुलिस ने फैसला लिया है कि गांधी चौक से दावत चौक बड़े वाहन बंद रहेंगे। दावत चौक से आगे भी सुबह-शाम बंद रहेगा लेकिन दिन में इस मार्ग पर बड़े वाहन एकतरफा चलेंगे। जो वाहन ऊपर को चलेंगे, वे वापस नहीं आ पाएंगे। वापस आने के लिए उन्हें भुड या वर्धमान हो र सिक्का होटल की ओर निकलना होगा। ये आदेश 14 नवंबर तक लागू रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें