फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

118 अवैध सिलिंडरों के साथ दुकानदार गिरफ्तार

विज्ञापन
द्दी पुलिस की टीम अवैध रूप से एलपीजी गैस की सप्लाई करने वाले दुकानदारों व सिलेंडर के साथ। संवाद - फोटो : SOLAN
विज्ञापन
बरोटीवला (सोलन)। बद्दी के गैस प्लांट के समीप अवैध रूप से गैस सप्लाई का बद्दी पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 70 बड़े और 48 छोटे सिलिंडर भी बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपी बाप और बेटे को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह गोरखधंधा बद्दी के गैस प्लांट से मात्र सौ मीटर की दूरी पर चल रहा था।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बद्दी के एचपीएसआईडीसी के कार्यालय के समीप सज्जन कुमार और उसके बेटे अनिल कुमार ने अवैध रूप से गैस सप्लाई का कार्य शुरू किया था। शनिवार को एचपीसीएल के प्रदेश सेल प्रभारी सुनील कुमार बद्दी दौरे पर थे।
जब वह गैस प्लांट के समीप से निकल रहे थे तो उन्हें एक पिकअप से गैस के सिलिंडर को उतारते हुए देखा तो इस बारे में पूछताछ की। उन्होंने अपने सभी डीलरों को मौके पर बुलाया और उनसे पूछा कि यहां पर कौन सप्लाई करता है लेकिन किसी ने भी सप्लाई भेजने की बात नहीं स्वीकार की।
विज्ञापन

इस पर सुनील कुमार ने बद्दी पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दया राम ठाकुर मौके पर आए और उन्होंने एलपीजी गैस सप्लाई का परमिट मांगा लेकिन संचालक दिखाने में असमर्थ रहा। पुलिस ने दुकान में रखे 70 बड़े और 48 छोटे सिलिंडर कब्जे में ले लिए। उन्होंने बड़े सिलिंडर से गैस सप्लाई करने की नोजल व अन्य सामान भी मौके से बरामद किया।
एएसपी नरेंद्र कुमार ने मामले की पुष्टि कर बताया कि पुलिस ने सिलिंडर को कब्जे में लेने के बाद दुकान से संचालकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें