फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी में 33 करोड़ की सीवरेज योजना से लोगों को जोड़ें

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी(सोलन)। नगर परिषद बद्दी की पहली बैठक परिचय के रूप में हुई। नप अध्यक्ष उर्मिला चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता, तरसेम चौधरी, किरण, संतोष, सुरजीत चौधरी, अजमेर कौर, जसबीर सिंह, मोहन लाल, ईओ रणधीर वर्मा, वरिष्ठ सहायक खेम चंद ने भाग लिया।
विज्ञापन

इस बैठक में परिचय के बाद हर वार्ड सदस्य ने अपने अपने वार्ड की समस्याओं पर चर्चा की। बैठक में लंबित नक्शों को शीघ्र निपटाने पर भी विचार किया गया जिससे लोगों को कोई परेशानी न हो। बैठक में सीवरेज कनेक्शन के लिए भी अपने अपने वार्ड में प्रयास जारी करने का बातचीत हुई। बद्दी में 33 करोड़ रुपये की लागत से सीवरेज योजना बन कर तैयार है लेकिन अभी तक लोग कनेक्शन लेने के लिए आगे नहीं आए हैं। इससे करोड़ों रुपये की योजना सफेद हाथी बन कर रह गई है।
नप उपाध्यक्ष मान सिंह मेहता ने बताया कि सभी वार्ड पार्षदों को अपने वार्डों में 60 साल से अधिक बुजुर्गों और विधवाओं को सामाजिक सुरक्षा पेंशन के दायरे में लाने के लिए कहा गया। उन्होंने कहा कि अपने-अपने वार्ड में पात्र लोगों के सभी औपचारिकताएं पूरी कर संबंधित विभाग को भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें