फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बद्दी-नालागढ़ ने कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बद्दी (सोलन)। बद्दी-नालागढ़ में कृषि कानूनों के विरोध में कांग्रेस ने ब्लॅाक स्तर पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार ने कानूनों को वापस लेने की मांग की है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने चेताया कि अगर सरकार ने कानूनों वापस नहीं किया तो गांव और चौराहे पर इसका विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बद्दी में ट्रक यूनियन के समीप पूर्व विधायक राम कुमार चौधरी, प्रदेश सचिव चौधरी मदन लाल, ब्लॉक अध्यक्ष दया राम रेंजर, शहरी इकाई का अध्यक्ष संजीव कुंडल, पार्षद सुरजीत चौधरी, प्रदीप धीमान, बरोटीवाला के उपप्रधान सोनू, बिल्लू खान, अच्छरपाल कौशल के नेतृत्व दर्जनों किसान ट्रक यूनियन के समीप एकत्रित हुए और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
पूर्व विधायक चौधरी राम कुमार ने कहा कि केंद्र के नए कृषि कानून किसान विरोधी हैं तथा सरकार इन कानूनों को वापस ले। पिछले कई दिनों से दिल्ली के सिंधू बार्डर पर किसान आंदोलन पर हैं, लेकिन केंद्र सरकार किसान को कोई मांग नहीं मान रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर केंद्र कानूनों को वापस नहीं लेती तो कांग्रेस इसे गांव चौराहे स्तर पर आंदोलन करेंगी। प्रदेश सचिव चौधरी मदन लाल ने भी इस कानून को वापस लेने की मांग की है।
विज्ञापन

उधर, नालागढ़ में ब्लॉक अध्यक्ष हुसन चंद ठाकुर के नेतृत्व में किसान मोंटी राम, तरलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व किसान रेस्ट हाउस में एकत्रित हुए और वहां से जुलूस की शक्ल में बाजार और मिनी सचिवालय तक रैली निकाली। इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद कांग्रेसियों ने एसडीएम ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा जिसमें केंद्र सरकार से इस कानूनों को वापस करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें