आचार संहिता के बीच जिला पुलिस ने धर्मपुर और बद्दी में 10 लाख रुपये की नकदी चार क्षेत्रों में गश्त के दौरान पकड़ी है। इसमें पुलिस ने नकदी कब्जे में लेकर स्क्वायड टीम के सुपुर्द कर दी है।जानकारी के अनुसार बद्दी पुलिस ने तीन लोगों से रविवार को आठ लाख रुपये की नकदी पकड़ी है। पुलिस ने टोल बैरियर पर दो लाख, वर्धमान चौक पर साढ़े चार लाख और मानपुरा में डेढ़ लाख रुपये एक गाड़ी से बरामद किए हैं।
पुलिस ने पकड़ी हुई नकदी को चुनाव आयोग की स्क्वायड टीम के सुपुर्द कर दिया है। डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने नकदी इसकी पुष्टि की है। वहीं कालका-शिमला एनएच पर पुलिस ने धर्मपुर के समीप भी एक गाड़ी की जांच के बाद उससे दो लाख रुपये बरामद किए हैं। इस राशि के संबंध में गाड़ी चालक कोई भी जानकारी नहीं दे पाया। इसके बाद पुलिस ने कैश कब्जे में ले लिया है। डीएसपी परवाणू प्रणव चौहान ने इसकी पुष्टि की है।