फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan News: बच्चों ने निकाली रैली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंदन स्कूल में हुआ विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों से किया प्लास्टिक का प्रयोग न करने का आग्रह
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। धुंदन स्कूल में हिमकोस्ट के सौजन्य से विश्व पर्यावरण दिवस पर कार्यक्रम हुआ। इसकी अध्यक्षता प्रधानाचार्य सरताज सिंह राठौर ने की। बच्चों को विश्व पर्यावरण दिवस के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके पश्चात भाषण समेत अन्य प्रतियोगिता करवाई गईं। बच्चों ने रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया।
विज्ञापन

विद्यार्थियों ने पर्यावरण को स्वच्छ रखने की शपथ ली। प्रधानाचार्य ने कहा कि पर्यावरण को बचाना जरूरी है। रोजाना जंगलों से पेड़ कटते जा रहे हैं। खनन बढ़ता जा रहा है। पर्यावरण बदलाव से जलवायु में भी परिवर्तन आ गया है। समय पर बारिश नहीं हो रही है। फसलें बिना बारिश सूख जाती हैं। प्लास्टिक का प्रयोग पर्यावरण को नुकसान पहुंचा रहा है। ऐसे में हमें पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आना होगा। आज हम सजग नहीं होंगे तो आने वाला समय काफी खराब हो जाएगा। उन्होंने विद्यार्थी से आह्वान किया प्लास्टिक का प्रयोग नहीं करेंगे और पर्यावरण को बचाने के लिए आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें